बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, दुबई में शादी अटेंड करनी गई थीं

बॉलीवुड की महशूर अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे दुबई में एक शादी अटेंड करने गईं  थीं। शनिवार (24 फरवरी) को हृदय-गति रुक जाने (कार्डियक अरेस्ट) की वजह से रात 11 से 11.30 बजे अचानक उनका निधन हो गया। श्रीदेवी के निधन की सूचना मिलते ही पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में डूब चुके हैं। उनका पार्थिव शरीर दुबई से भारत लाया जा रहा है।  घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी हुई है।

श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया। श्रीदेवी ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से विवाह किया था। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर

श्रीदेवी ने सोलहवां सावन से बॉलीवुड में 1978 में कदम रखा, लेकिन उन्होंने वर्ष 1983 की फिल्म हिम्मतवाला से खूब सुर्खियां बटोरीं। श्रीदेवी की सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, खुदा गावाह और जुदाई फ़िल्में हैं। श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

मौत से पहले ऐसे फैमिली वेडिंग एन्जॉय कर रही थीं श्रीदेवी, देखें आखिरी तस्वीर

अभिनेत्री श्रीदेवी
PC: Sridevi.kapoor Instagram

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें