प्रधानाचार्य विल्फ्रेड नरोन्हा को डी.लिट की उपाधि

विल्फ्रेड नरोन्हा

आनंदप्रकाश शर्मा | NavprabhatTimes.com

सेंट मेरी स्कूल मुंबई के पूर्व उप प्रधानाचार्य विल्फ्रेड नरोन्हा को यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अमेरिका की तरफ से डी.लिट की उपाधि प्रदान की गई। डॉक्टर नरोन्हा को यह पदवी डॉ. एस. राधाकृष्णन रिसर्च एंड डेवलपमेंट की सिफारिश के आधार पर दी गई।

मौजूदा समय में डॉक्टर विल्फ्रेड सेंट पीटर्स स्कूल पंचगनी के बतौर प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। ये क्रिकेट, बैडमिंटन और हॉकी के मजे खिलाड़ी हैं। समाज सेवा में इनकी विशेष रूचि है। डॉ. नरोन्हा एक विद्वान और प्रखर वक्ता हैं। राष्ट्रभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में आपका उल्लेखनीय योगदान है। इसके लिए संस्था में अंतर्विद्यालयीन प्रतियोगिताएं व अन्य आयोजन संपन्न होते रहते हैं। इनके नेतृत्व में सेंट पीटर्स विद्यालय की झोली में कई उपलब्धियां हासिल हैं।

पिछले दिनों स्कूल द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में ‘आई लव यू पंचगनी‘ के सदस्य रोटरी के सदस्य, विद्यालयों के प्रमुख, ‘पूर्व विद्यार्थी मंडल‘ व विद्यालय परिवार द्वारा डॉक्टर विल्फ्रेड नरोन्हा को बधाईयां दी गईं।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें