अपहृत किशोरी राजा बाजार से बरामद, दे न सकी 10 वीं की परीक्षा

अपहृत किशोरी

कुलदीप विश्वकर्माNavprabhatTimes.com

जौनपुर: जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर घुसकुरी निवासी अंजलि गिरी (16 बर्ष) पुत्री रमाशंकर गिरी को राजा बाजार निवासी राहुल माली 18 वर्ष ने जबरन अपहरण कर लिया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने किशोरी को आज सुबह राजा बाजार से बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी पुलिस की पकड़ से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी राहुल माली 28 वर्ष निवासी राजा बाजार के खिलाफ पाक्सो एवं अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस थानाध्यक्ष महाराजगंज विजय प्रकाश सिंह ने महिला कांस्टेबल और लड़की की मां को लेकर राजा बाजार में दबिश दी, तो लड़की तो बरामद हो गयी, लेकिन आरोपी पुलिस की भनक मिलते ही भाग निकला। आरोपी ने स्कूल जाते समय किशोरी का अपहरण किया था।

उक्त किशोरी घुसकुरी स्थित वाय.एम.एस. विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा थी, लेकिन अपहरण के कारण उक्त छात्रा इस वर्ष की हाई स्कूल की परीक्षा से वंचित हो गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें