Home देश बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों...

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, इन नेताओं को मिली जगह…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने को बेताब भाजपा ने पहले चरण के लिए गत बुधवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी।

इधर, बंगाल चुनाव के पहले चरण लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है. जबकि, G23 के अखिलेश सिंह को स्टार प्रचारकों में शामिल किया गया है.

सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल, कमलनाथ, अधीर रंजन चौधरी, बी.के. हरिप्रसाद, सलमान खुर्शीद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आपीएन सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, अब्दुल मनन, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान चौधरी, अभिजीत मुखर्जी, दीपेन्द्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्वर ओरांव, आलमगीर आलम, अजहरुद्दीन, जयवीर शेरगिल, पवन खेड़ा और बीपी सिंह.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें