Home उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रसपा का आगाज, साईकिल यात्रा के दौरान...

सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रसपा का आगाज, साईकिल यात्रा के दौरान बोले..

कानपुर। सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रसपा की साईकिल सन्देश यात्रा लखनऊ से चलकर गुरुवार शाम कानपुर शहर पहुँची, जहाँ कानपुर के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। प्रसपा पदाधिकारी ऋषभ यादव, राजकुमार, अवध ओझा समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध और देश में चल रही बेरोजगारी के खिलाफ ये साईकिल यात्रा जारी है।

उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में लखनऊ से चलकर दिल्ली तक साईकिल यात्रा चलेगी। लखनऊ से उन्नाव होते हुए फिर कानपुर के भौती पहुँचते ही पदाधिकारियों का गौरव सिंह सूर्यवंशी, केशव सिंह, तिलक चौहान, सागर सिंह राजावत, श्याम सिंह चौहान समेत क्षेत्रीय लोगों ने पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें