कोविड-19 से देशभर में पिछले 24 घंटे में सामने आए 93,337 केस, मरीजों का आकड़ा पहुंचा 53 लाख के पार

देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ी हुई है और पिछले काफी लंबे समय से रोजाना 80 हजार से ऊपर ही केस देखने को मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में रिकॉर्ड 93,337 कोरोना वायरस मरीज मिले हैं, जबकि कुल मामले 53 लाख के पार हो गए हैं। सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में आंकड़े जारी किए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 93,337 नए केस सामने आये हैं। और एक दिन में 1247 लोगों की मौत हुई है।

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 53,08,015 हो गयी है। जिसमें 10,13,964 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 42,08,432 हो गयी है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश से 59.8% सक्रिय मामले सामने आए। ये राज्य कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्‍या में 59.3% योगदान दे रहे हैं। महाराष्ट्र (19,522) ने नई रिकवरी में 22.31% का योगदान दिया जबकि आंध्र प्रदेश (12.24%), कर्नाटक (8.3%), तमिलनाडु (6.31%) और छत्तीसगढ़ (6.0%) ने 32.8% की लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ये राज्य कुल मिलाकर रिकवरी रेट में 55.1% का योगदान करते हैं।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 3 =