Home देश देवेंद्र फडणवीस का RJD पर बड़ा हमला बोले, “10 लाख पिस्टल खरीदेंगे...

देवेंद्र फडणवीस का RJD पर बड़ा हमला बोले, “10 लाख पिस्टल खरीदेंगे और अपराधियों में बांट देंगे”

सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में दस लाख नौकरी देने के तेजस्वी प्रसाद यादव के एलान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव अगर मुख्यमंत्री बन गये तो बिहार में दस लाख तमंचे बांटेंगे.

फडणवीस ने कहा कि कल मैंने सुना कि तेजस्वी यादव ने वादा किया है कि वो पहली कैबिनेट के बाद ही 10 लाख नौकरियों को देंगे. देवेंद्र फडणवीस ने टाउन हॉल बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं से ये बात कही कि मुझे पता चला है. तेजस्वी यादव इन पिस्टल को अपने समर्थकों में बांट देंगे और इस नौकरी की बात वो कर रहे थे. वो 10 लाख किडनैपर्स, डाकू और कातिलों को ये नौकरी देंगे.

फडणवीस इतने पर ही नहीं रुके और कहा कि हम एक बार फिर वैसा बिहार देखेंगे जो लालू प्रसाद यादव के राज में था और जहां लड़कियां शाम को बाहर नहीं जा सकती थीं. किसी को नई कार खरीदने की इजाजत नहीं थी और हमने वो बिहार भी देखा है जिसमें न तो बिजली थी, न पानी था और न ही सड़कें थीं.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें