Home मनोरंजन 6 माह की प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ रहने...

6 माह की प्रेग्नेंट पत्नी को छोड़ दूसरी औरत के साथ रहने लगे थे ये मशहुर सिंगर, बिग बॉस कंटेस्टेंट ने किया खुलासा

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट जान की मां और कुमार सानू की पत्नी रीटा भट्टाचार्य अपने बेटे पर बहुत गर्व महसूस करती हैं. रीटा का मानना है कि जान एक जिम्मेदार बेटा है. जान ने बिग बॉस के घर में प्रवेश करने से पहले ही अपनी मां के जरूरत का सब प्रबंध कर दिया था ताकि उनकी अनुपस्थिति में उन्हें किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े.

जान कुमार ने कहा कि, उनके पिता कुमार सानू ने जन्म लेने से पहले ही उनकी मां को छोड़ दिया था. उस समय जान अपनी मां के गर्भ में 6 माह के थे. कुमार सानू ने अपनी पहली पत्नी रीता यानी जान कुमार की मां को तलाक दे दिया था.

उसके बाद कुमार सानू ने दूसरी बार सलोनी भट्टाचार्य से शादी की और उनकी दो बेटियां हैं. जान के अलावा शानू और रीता के दो और बेटे हैं. वे जान से बड़े हैं. हालांकि जान के जन्म के बाद भी, उन्हें अपने पिता का प्यार कभी नहीं मिला.

जान कुमार की मां ने ही उनके पिता और मां दोनों की जिम्मेदारी पूरी की. जान कुमार जब तक बिग बॉस के घर में रहेंगे, उनकी मां अकेली होंगी, इसलिए वे बहुत चिंतित हैं.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें