Home देश Hathras Case: Rahul ने Yogi सरकार पर साधा निशाना कहा,’लोग दलित-मुस्लिमों को...

Hathras Case: Rahul ने Yogi सरकार पर साधा निशाना कहा,’लोग दलित-मुस्लिमों को इंसान नहीं…’

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित लड़की के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी  ने सरकार पर हमला बोला है. राहुल गांधी ने यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि, “शर्मनाक सच्चाई ये है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं हैं.”

हाथरस में 14 सितंबर को एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ कथित रुप से बलात्कार हुआ था। बाद में युवती की मौत हो गई थी।मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आज ट्वीट कर हाथरस की घटना पर एक बार फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला कर कहा,’ शर्मनाक सच्चाई यह है कि कई भारतीय दलित, मुसलमान और आदिवासियों को इंसान समझते ही नहीं है।’ वायनाड सांसद ने कहा,’ मुख्यमंत्री और उनकी पुलिस का कहना है कि किसी का बलात्कार नहीं हुआ था, क्योंकि उनके लिए और कई अन्य दूसरे भारतीयों के लिए वो पीड़तिा कोई नहीं थी।’

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें