Home देश AIIMS डायरेक्‍टर की बड़ी चेतावनी, “प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ बढ़ेंगे कोरोना...

AIIMS डायरेक्‍टर की बड़ी चेतावनी, “प्रदूषण में बढ़ोतरी के साथ बढ़ेंगे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले”

देश में अभी भी कोरोना का कहर जारी है लेकिन पिछले कुछ समय में कोरोना के मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है जिससे लोगों को आने वाले समय में इससे छुटकारा मिलने की किरण दिख रही है. लेकिन अब दिल्ली एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ कोरोना के मामलों में तेजी आ सकती है.

दिल्‍ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान के डायरेक्‍टर रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस और प्रदूषण को लेकर चेताया है. उनके अनुसार अगर वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी होती है तो इसका असर कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा. ऐसा उन्‍होंने दिल्‍ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण के स्‍तर को देखते हुए कहा है. एम्‍स के डायेक्‍टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने लोगों से वायु प्रदूषण और कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सजगता बरतने को कहा है. उनका साफ कहना है कि वायु प्रदूषण जैसे-जैसे बढ़ेगा, वैसे-वैसे कोरोना वायरस केस बढ़ेंगे. एम्स डायरेक्‍टर ने इस संबंध में कहा कि कई शोध में यह बातें सामने आई हैं कि वायु प्रदूषण में अगर बढ़ोतरी होती है तो कोरोना वायरस हवा में ज्यादा देर तक मौजूद रह सकता है. इसके बाद यह लोगों के द्वारा सांस लेने पर शरीर में जा सकता है.

एम्‍स निदेशक ने कहा कि देश अब अनलॉक हो रहा है जिससे प्रदूषण की समस्या एक बार फिर सामने आ रही है लेकिन अगर कोरोना वायरस और प्रदषण दोनों एक साथ बढ़ेगा तो लोगों के लिए बड़ी मुश्किल उत्‍पन्‍न हो जाएगी.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें