Home उत्तर प्रदेश आपसी विवाद के चलते दो पक्षों की मारपीट में पिता-पुत्र घायल

आपसी विवाद के चलते दो पक्षों की मारपीट में पिता-पुत्र घायल

कुलदीप विश्वकर्मा । NavprabhatTimes.com

जलालपुर (जौनपुर ): स्थानीय थाना क्षेत्र के मनहन गांव में आपसी विवाद के चलते रविवार के दिन दो पक्षों में मारपीट हो गयी, जिससे एक पक्ष के अनिल सिंह तथा उनके पुत्र शुभम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने पर दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मेडिकल कराया पर शुभम की गंभीरावस्था को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें