Home मनोरंजन Bigg Boss 14 के घर में खुलेआम देखने को मिला रुबिना दिलैक...

Bigg Boss 14 के घर में खुलेआम देखने को मिला रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला का रोमांस, देखें विडियो

‘बिग बॉस 14’ में आज वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। कंटेस्टेंट्स की न सिर्फ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी, बल्कि उनके बीच प्यार और रोमांस भी अलग लेवल पर दिखाई देगा।

वीकेंड के वार में इस हफ्ते हर कंटेस्टेंट परफॉर्मेंस दे रहा है, ज्यादातर परफॉर्मेंस जोड़ियों में हो रहे हैं. इस दौरान रुबिना व अभिनव की जोड़ी बनाई गई और दोनों धमाकेदार डांस करते नज़र आ रहे हैं.

दोनों ने सलमान खान व करिश्मा कपूर की फिल्म बीवी नंबर 1 के टाइटल ट्रैक पर डांस किया. और धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. इस दौरान अभिनव अपनी पत्नी की हर बात मानते हुए नज़र आए. उन्होंने रुबिना के लिए कॉफी भी बनाई और हर तरह से खुश करने की कोशिश की.

और गाने के आखिर में रुबिना और अभिनव एक दूसरे को किस कर अपने प्यार का इज़हार भी करते हैं. रुबिना इस दौरान व्हाइट साड़ी में गजब ढा रही हैं तो वहीं पिंक शर्ट में अभिनव भी काफी हैंडसम लग रहे हैं.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें