बचपन में रामायण और महाभारत सुना करते थे बराक ओबामा कहा,”भारत के लिए विशेष स्थान…”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुना करते थे, इसलिए उनके मन में भारत के लिए हमेशा विशेष स्थान रहा है.

ओबामा इन दिनों अपनी किताब  ‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ को लेकर चर्चा में हैं। इस किताब में ऐसे कई संदर्भ और शख्सियतों का जिक्र है, जिसकी वजह से लॉन्चिंग से पहले ही यह किताब दुनियाभर में काफी चर्चा में रही है। अब इस किताब से यह पता चला है कि बचन में बराक ओबामा महाभारत और रामायण सुना करते थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि वह बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे वर्षों के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण एवं महाभारत की कथाएं सुना करते थे, इसलिए उनके मन में भारत के लिए हमेशा विशेष स्थान रहा है।

बराक ओबामा ने ‘ए प्रोमिज्ड लैंड’ नामक अपनी पुस्तक में भारत के प्रति आकर्षण के बारे में लिखा है। उन्होंने कहा, ‘हो सकता है कि यह उसका (भारत) आकार है (जो आकर्षित करता है), जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार विभिन्न जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं।’

 

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five + 20 =