Home मुंबई RTI कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली को ‘मुंबईकर गौरव सम्मान’

RTI कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली को ‘मुंबईकर गौरव सम्मान’

मुंबई: 23 मार्च को शहीद दिवस पर RTI कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अनिल गलगली को मुंबईकर गौरव सम्मान से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र, प्रभाग समिती अध्यक्ष सुनील यादव, कर्नल राजकुमार शर्मा, जनशक्ति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष और विख्यात भोजपुरी अभिनेता जयशंकर सिंह,भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगडे, उत्तर भारतीय जनमोर्चा थाना के अध्यक्ष विनय सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

यह पुरस्कार शनिवार, 23 मार्च की शाम 7 बजे अंधेरी पूर्व स्थित कामगार कल्याण भवन सभागार में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम को जनशक्ति फाउंडेशन, दोपहर का सामना, आजाद हॉकर्स यूनियन और आजाद शिक्षा व सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। नवप्रभात टाइम्स 

इस अवसर पर नवप्रभात टाइम्स के संवाददाता इंद्रकुमार विश्वकर्मा ने अनिल गलगली से बात की व उन्हें प्राप्त होनेवाले इस पुरस्कार के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की।

वीडियो देखें ..

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें