आर्य विद्या मन्दिर का उत्कर्ष महोत्सव संपन्न

आर्य विद्या मंदिर बान्द्रा
3 फरवरी 2017 को आर्य विद्या मंदिर बान्द्रा (प.) में चौदहवॉं उत्कर्ष महोत्सव सम्पन्न हुआ। नेहरू प्लेनेटोरियम के डायरेक्टर श्रीमान अरविंद परांजपे जी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और बायो साइंस ग्रुप बार्क के डायरेक्टर श्री एस. चट्टोपाध्याय जी  विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुआ। डॉ. भाभा के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका में 350 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया, जिसे सभी दर्शकों ने खूब  सराहा ।
आर्य विद्या मंदिर बान्द्रा
कार्यक्रम में कई आई.सी.एस.ई. विद्यालयों  ने भी भाग लिया। फ्यूजन नृत्य, रंगोली, गारा, बाॅर्डर सजावट के माध्यम से पारसी सभ्यता व संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। बायोस्कोप व चलित विज्ञान माॅडलों के माध्यम से  छात्रों में विज्ञान के प्रति रूझान उत्पन्न किया गया।
मुख्य अतिथि परांजप जी ने छात्रों से देश के हित में विज्ञान के प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. भाभा के जीवन से जुड़ी विशिष्ट घटनाओं का भी उल्लेख किया कि वे न्यूक्लियर एनर्जी का प्रयोग केवल मानव कल्याण के लिए ही करने पर जोर देते थे। विशिष्ट अतिथि डॉ. चट्टोपाध्याय जी ने छात्रों को चुनौतियाँ लेने के लिए कहा। विद्यालय की प्राचार्या महोदया ने आगामी उत्कर्ष के लिए हिन्दी साहित्य की हस्ताक्षर डॉ .महादेवी वर्मा के नाम की भी घोषणा  की।
आर्य विद्या मंदिर बान्द्रा

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें