एक ही रात में 6 हत्याओं से दहला पलवल, रॉड से पीट-पीटकर की सभी हत्याएं

पलवल

हरियाणा के पलवल जिले से एक दर्दनाक खबर आई है। यहां एक ही रात में अलग-अलग जगहों पर 6 हत्याएं हुई हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि इन हत्याओं का आरोपी एक ही सख्स है। ये सभी हत्याएं रॉड से पीट-पीटकर की गई हैं। पलवल में आज सुबह करीब 2 से 4 बजे के बीच ये हत्याएं हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। आरोपी के साइको किलर होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पलवल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी को घायल अवस्था में आदर्श नगर पलवल से गिरफ्तार किया। हत्या के आरोपी को पलवल सिविल अस्पताल लाने के बाद डॉक्टरों ने इसको फरीदाबाद रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम नरेश है और वह गांव मच्छगर का रहने वाला है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने चार लोगों को रास्ते में मारा, फिर आगरा रोड और मीनार गेट के बीच में एक चौकीदार को मारा। बाद में पलवल अस्पताल में इस साइको किलर ने महिला को मारा।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें