Home बॉलीवुड ड्रग्स मामले में भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया को NCB ने किया...

ड्रग्स मामले में भारती सिंह व हर्ष लिंबाचिया को NCB ने किया गिरफ्तार, दोनों ने गांजा लेने की बात कबूली

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की थी. एनसीबी को छापेमारी के दौरान संदिग्ध पदार्थ (गांजा) मिला.

भारती और हर्ष दोनों को अलग-अलग कमरों में बैठाकर पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक जब पूछताछ किया गया तो भारती ने ये कबूल किया कि उन्होंने गांजा कंज्यूम किया है. हर्ष भी साथ में गांजा कंज्यूम करते थे.

बता दें कि एनसीबी ने एक और ड्रग्स पेडलर को हिरासत में लिया है. हालांकि अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है. NCB सूत्रों के मुताबिक इस ड्रग पैडलर के मामले को भारती सिंह के मामले के साथ ही जोड़कर देखा जा रहा है.

इससे पहले एनसीबी ने 9 नवंबर को अर्जुन रामपाल के घर पर भी छापेमारी की थी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई थीं. इसके बाद अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला को एनसीबी ने समन भेजा था. वहीं एनसीबी ने गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को उनके घर ड्रग्स मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था.

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें