Home देश आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएम मोदी ने आज शिक्षा और कौशल विकास...

आत्मनिर्भर भारत के लिए पीएम मोदी ने आज शिक्षा और कौशल विकास सत्र को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आत्मनिर्भर भारत के लिए शिक्षा और कौशल विकास पर सत्र को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं में आत्मविश्वास की महत्व को समझाया. पीएम मोदी ने कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए देश के युवाओं में आत्मविश्वास उतना ही जरूरी है.

आत्मविश्वास तभी आता है, जब युवा को अपनी शिक्षा, अपनी ज्ञान पर पूरा विश्वास हो. आत्मविश्वास तभी आता है, जब उसको ऐहसास होता है कि उसकी पढ़ाई, उसे अपना काम करने का अवसर जरूरी स्किल दिया जा रहा हो. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी सोच के साथ बनाई गई है. इस दौरान उन्होंने शिक्षाविदों वैज्ञानिकों से भी बड़ी अपील की.

पहली बार देश के स्कूलों में Atal Tinkering Labs से लेकर उच्च संस्थानों में Atal Incubation Centers तक पर फोकस किया जा रहा है.देश में स्टार्ट अप्स के लिए Hackathons की नई परंपरा देश में बन चुकी है, जो देश के युवाओं और इंडस्ट्री, दोनों के लिए बहुत बड़ी ताकत बन रही है.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें