अमेरिका-ब्रिटेन सहित कई जगहों पर कृषि कानून के खिलाफ सिखों ने सड़कों पर जमकर किया प्रदर्शन

ब्रिटेन के मध्य लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर भारत में तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा इंडियानापोलिस में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। यहां प्रदर्शन कर रहे गुरिंदर सिंह खालसा ने कहा, किसान देश की आत्मा हैं। हमें अपनी आत्मा की रक्षा करनी होगी।

सिख नेता दर्शन सिंह दरार ने कहा, हम भारत सरकार से कानूनों का वापस लेने का आग्रह नहीं कर रहे हैं, बल्कि यह हमारी मांग है। इससे पहले, शिकागो में सिख अमेरिकी समुदाय के लोगों ने इकट्ठा होकर भारतीय दूतावास के सामने रैली निकाली थी। सिखों ने बे एरिया की तरह ही न्यूयार्क, ह्यूस्टन, मिशिगन, शिकागो और वाशिंगटन डीसी में भी रैली निकालने की चेतावनी दी है।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें