फालुन दाफा – जीवन में स्वास्थ्य और सामंजस्य का मार्ग

फालुन दाफा
  • शिल्पा  मोरगांवकर  

आज के तेज रफ़्तार जीवन में हम सभी एक रोगमुक्त शरीर और चिंता और तनाव से मुक्त मन की इच्छा रखते हैं। किन्तु जितना हम इस लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं, उतना ही यह दूर जान पड़ता है. ऐसा लगता है कि परिवार की समस्याओं, नौकरी के दबाव, आपसी संघर्ष और हमारे करीबी और प्रिय लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं का कोई अंत नहीं है। आज के जीवन की समस्याओं के लिए क्या हमारे पास कोई हल है?

दुनिया भर के लाखों लोगों ने फालुन दाफा (या फालुन गोंग) ध्यान अभ्यास में अपने जवाब पाये हैं। फालुन दाफा में 5 सौम्य और प्रभावी व्यायाम सिखाये जाते हैं। ये व्यायाम व्यक्ति की शक्ति नाड़ियों को खोलने, शरीर को शुद्ध करने, तनाव से राहत और आंतरिक शांति प्रदान करने में सहायता करते हैं। व्यायाम सरल, प्रभावी और सभी आयु के लोगों के लिए उपयुक्त हैं। मन और शरीर का एक परिपूर्ण अभ्यास होने के कारण इस अभ्यास से लोगों को कम समय में ही आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

आज दुनिया भर के लाखों लोगों ने फालुन दाफा अभ्यास को अपने रोज़मर्रा के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। सीधे शब्दों में कहें तो, वे स्वास्थ्य और सामंजस्यपूर्ण जीवन की दिशा में इसे अपने समय का एक योग्य और सुखद निवेश पाते हैं। इसे सीखने के लिए केवल एक खुले मन और उदार हृदय की आवश्यकता है. आप भी स्वयं इस अद्भुत अभ्यास के बारे में और अधिक सीख और जान सकते हैं।

हमारे देश में भी कई लोग फालुन दाफा का अभ्यास कर रहे हैं. फालुन दाफा का प्रदर्शन विभिन्न शहरों में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनियों और सार्वजनिक स्थलों में किया जाता रहा  है. कोरोना काल में चूंकि बाहरी गतिविधियाँ सीमित हैं, इसलिए इसे ऑनलाइन सिखाया जा रहा है. यदि आप भी इस अभ्यास को सीखने के इच्छुक हैं तो www.learnfalungong.in पर इसके नि:शुल्क वेबिनार के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। फालुन दाफा के बारे में अधिक  जानकारी आप www.falaundafaindia.org और www.falundafa.org  पर पा सकते हैं।

फालुन दाफा की शिक्षाओं का संकलन श्री ली होंगज़ी द्वारा लिखित निम्न पुस्तकों में उपलब्ध है:

  •  फालुन गोंग : इसमें फालुन दाफा के सिधान्तों की चर्चा और अभ्यास का वर्णन दिया गया है. व्यायाम कैसे करें यह उदाहरण द्वारा समझाया गया है।
  • ज़ुआन फालुन : फालुन दाफा की मुख्य पुस्तक, जिसमें गुरु ली होंगज़ी के नौ व्याख्यानो का संग्रह है. ज़ुआन फालुन इस पद्धति के लिए एक आवश्यक मार्गदर्शक है।

फालुन दाफा की व्यायाम क्रियाएँ

व्यायाम 1: बुद्ध सहस्त्र हस्त प्रदर्शन 

यह व्यायाम शरीर की सभी शक्ति नाड़ियों को खोलता है जिससे शरीर में शक्ति का प्रवाह निर्विघ्न हो सके। इस व्यायाम का अभ्यास करते हुए शरीर गर्माहट महसूस करेगा तथा एक अनूठी अनुभूति का अनुभव होगा।

व्यायाम 2: फालुन स्थिर मुद्रा 

यह शांत भाव में खड़े रहने का व्यायाम है जिसमें चक्र को थामने की चार मुद्राएं है। यह व्यायाम सारे शरीर को पूरी तरह खोल देता है व शक्ति सामर्थ्य को बढ़ाता है।

व्यायाम 3: ब्रह्मांड के दो छोरों का भेदन

यह व्यायाम विश्व की शक्ति का शरीर की भीतरी शक्ति के साथ विलय करता है। इससे शरीर कि शुद्धि होती है।

व्यायाम 4: फालुन दिव्य परिपथ

यह व्यायाम महान दिव्य परिपथ को सक्रिय करता है। यह मानव शरीर कि सभी असामान्य परिस्थितियों को ठीक करता है। यह व्यायाम शक्ति नाड़ियों और महान व लघु दिव्य परिक्रमाओं को खोलने की साधारण विधियों की अपेक्षा कहीं श्रेष्ठ है।

व्यायाम 5: दिव्य शक्तियों को सुदृढ करना

यह अभ्यास बैठकर करने वाला उच्च स्तरीय ध्यान अभ्यास है, जो व्यक्ति के शक्ति सामर्थ्य और दिव्य शक्तियों को सुदृढ करता है। व्यायाम के दौरान ची का प्रवाह बहुत प्रबल होता है और शरीर के आस-पास का शक्ति क्षेत्र बहुत बड़ा होता है।

चीन में दमन:

फालुन गोंग का अभ्यास आज दुनिया भर में लोकप्रिय है। लेकिन दुःख की बात यह है कि चीन, जो फालुन दाफा की जन्म भूमि है, वहां चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा इसका 1999 से दमन किया जा रहा है जो आज तक जारी है। पिछले 21 वर्षों से फालुन दाफा अभ्यासी इस दमन के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठा रहे है। गौरतलब है की और इतने अत्याचार सहन करने के बावजूद फालुन दाफा अभ्यासी अपने अडिग विश्वास के साथ आध्यात्मिक साधना  के मार्ग पर  निरंतर उन्नति कर रहे है। कुछ गहराई से सोचने पर क्या यह एक उच्च  स्तरीय आध्यात्मिक शक्ति का जो मानव को सशरीर साधना का मार्ग दिखा रही है, बुराई द्वारा भयवश किया जाने वाला विरोध नहीं प्रतीत होता?

यह अभ्यास वरिष्ठ नागरिकों, युवा, बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। इसमें समय, स्थान और दिशा के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है। किसी भी प्रकार की कोई सदस्यता या दायित्व नहीं। फालुन दाफा की सभी गतिविधियाँ किसी भी रूप में बिना किसी अपेक्षा के स्वयंसेवकों द्वारा स्वेच्छा से की जाती हैं। फालुन दाफा सदैव नि:शुल्क सिखाया जाता हैं।

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें