Home उत्तर प्रदेश यूपी के औरैया में भीषण सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत,...

यूपी के औरैया में भीषण सड़क दुर्घटना में 24 मजदूरों की मौत, ट्रक से लौट रहे थे घर

Auraiya accident today
Pic Source: ANI

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए इस दर्दनाक हादसे में 36 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। कई लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार ये सभी मजदूर राजस्थान से आ रहे थे। 

सीएम योगी ने मांगी जांच रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे की फौरन जांच रिपोर्ट मांगी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में दुर्भाग्यपूर्ण घटना का तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने व कमिश्नर और आईजी (कानपुर) को घटनास्थल का दौरा कर दुर्घटना के कारणों की तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है।

इस घटना पर औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। 24 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 15-20 लोगों को चोटें आई हैं। उनमें से अधिकांश बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल हैं। वहीं औरैया की CMO अर्चना ​श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में 22 लोग भर्ती हैं। जिन 15 लोगों की हालत गंभीर हैं, उन्हें सैफई PGI रेफर किया गया है।

वीडियो देखें ➡ 

 

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें