Home देश Bihar Election 2020: जेडीयू और आरजेडी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का...

Bihar Election 2020: जेडीयू और आरजेडी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का नाम किया घोषित, देखें लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार की पार्टी जदयू और तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल देना शुरू कर दिया है। नेताओं को सिंबल देने का काम शुरू होने के बाद से ही सीएम आवास पर नेताओं की भीड़ जमा हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, अब तक इन उम्मीदवारों को पार्टी ने सिंबल दे दिया है।

जेडीयू ने अब पहले फेज के लिए उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर दिया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आवास पर इन उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल दिया जा रहा है. जेडीयू ने जगदीशपुर से कुसुमलता कुशवाहा को सिंबल दिया है. घोसी से राहुल शर्मा को, चकाई से संजय प्रसाद वहीं रोतहास के करहगर विधानसभा सीट से वशिष्ठ सिंह, मोकामा से राजीव लोचन को, जबकि बरबीघा से सुदर्शन को जेडीयू का टिकट मिला है.

आरजेडी ने आज जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें जहानाबाद से सुदय यादव, सावित्री देवी चकाई से, शेखपुरा से विजय सम्राट, शाहपुर से राहुल तिवारी (शिवानन्द तिवारी के बेटे), जगदीशपुर से रामविशुन सिंह, नोखा से अनिता देवी, रामगढ़ से सुधाकर (जगदानंद सिंह के बेटे), जमुई से विजय प्रकाश, मखदुमपुर से सूबेदार दास बेलहर से रामदेव यादव, मधुबनी से समीर कुमार महासेठ आरजेडी के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें