ओडिशा में कोरोना वायरस से भयावह हुई स्थिति, इन 4 जिलों में 14 दिन के लिए लगा पूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस

ओडिशा सरकार ने गंजाम, खोरधा, कटक, जाजपुर डिस्ट्रिक और राउरकेला नगर निगम क्षेत्र में 14 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है, जो 17 जुलाई से 31 जुलाई की रात नौ बजे से 31 जुलाई तक रहेगा। गुरुवार को यह जानकारी राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने दी।

ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने बताया कि 17 जुलाई से इन जिलों में सख्त लॉकडाउन लागू होगा जिसमें सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

राउरकेला नगर पालिका क्षेत्र में भी तालाबंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि, ” सामुदायिक प्रसारण की आशंकाओं के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।14 दिन तक भुवनेश्वर, कटक शहर में बिना कारण के अन्य जिला के लोग प्रवेश कर नहीं पाएंगे। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठ की जाएगी।”

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

nine − six =