दिल्ली: कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात, दोस्त के ही फ्रिज में मिले शव

इंद्रकुमार विश्वकर्मा | NavprabhatTimes.com

नई दिल्ली के महरौली इलाके में कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर सभी के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक का शव उसी के दोस्त के कमरे के फ्रिज के अंदर तीन टुकड़ों में पॉलीथीन में पैक पाया गया है। यह घटना महरौली इलाके के सैदुल्लाजाब गांव के मकान नंबर 492 की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विपिन जोशी है। विपिन 10 अक्टूबर से लापता था। 12 अक्टूबर को उसके परिवार द्वारा उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उत्तराखंड का रहने वाला विपिन जोशी फियो नाम के रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था। विपिन के परिवार को शक है कि बादल मंडल, जो विपिन का दोस्त है, उसने ही उसकी हत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही जब पुलिस मौके पर पहुंची, वहाँ बाहर से ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर पुलिस कमरे में दाखिल हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को फ्रिज में तीन टुकड़ों में रखा विपिन का शव मिला। घर में इतनी बदबू आ रही थी, कि वहाँ खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो रहा था।

गौरतलब है कि कमरे से एक धारधार हथियार भी मिला है, जिससे शव को काटे जाने का शक है। शराब की कुछ बोलतें भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने शुरुआती जांच में विपिन के दोस्त बादल मंडल पर हत्या का शक जताया है। हत्या के बाद से ही बादल मंडल फरार है।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + nine =