Home देश प्रियंका ने यूपी में बढ़ते क्राइम को लेकर सीएम योगी पर कसा...

प्रियंका ने यूपी में बढ़ते क्राइम को लेकर सीएम योगी पर कसा तंज़ कहा, “अपराध का मीटर दोगुनी स्पीड…”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है। बता दें कि प्रियंका गांधी ट्वीट के जरिए यूपी के प्रमुख मुद्दे उठाकर यूपी सरकार पर लगातार हमला बोल रही हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘यूपी के सीएम सरकार की स्पीड बताते हैं और अपराध का मीटर उससे दोगुनी स्पीड से भागने लगता है. प्रत्यक्षम् किम् प्रमाणम्. ये यूपी में केवल दो दिनों का अपराध का मीटर है. यूपी सरकार बार-बार अपराध की घटनाओं पर पर्दा डालती है, मगर अपराध चिंघाड़ते हुए प्रदेश की सड़कों पर तांडव कर रहा है.’

प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से शेयर किए गए चार्ट के मुताबिक, रविवार यानी 23 अगस्त को गोरखपुर में मां-बेटे की हत्या, जौनपुर में ट्रिपल मर्डर, प्रयागराज में डबल मर्डर, उन्नाव में महिला का शव मिला, बरेली में मासूम की हत्या, कौशाम्बी में व्यापारी पर हमला, चित्रकूट में मजदूर की हत्या, मुजफ्फरनगर में हत्या और वाराणसी में गैंगरेप की वारदात हुई.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें