चलती कार में महिला के साथ गैंगरेप

गैंगरेप

पुणे: पुणे शहर से सटे शिंदवने गांव के पास एक महिला के साथ देर रात गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिंदवने गांव के पास देर रात एक महिला अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार में आए दो लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी के अंदर खींचा और उसका रेप करने के बाद शिंदवाने घाट छोड़ दिया। महिला भगवान के दर्शन करके लौट रही थी।

पुलिस के मुताबिक केडगव की रहने वाली पीड़ित महिला शाम प्रसिद्ध तीर्थस्थान नारायणपुर गयी थी। महिला को घर पहुंचने में देर हो गई, इसीलिए वह परगांव के पास बस का इन्तज़ार कर रही थी। तभी एक कार आकर रुकी और दो लोगों ने उसका मुंह दबाकर गाड़ी के अंदर डाल दिया और फिर गैंगरेप करने के बाद उसे छोड़कर भाग निकले। महिला ने दो बाइक सवार से मदद मांगी और पुलिस थाने पुहंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × three =