माहिम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर काटा गया 200 किलो का केक

ईद-ए-मिलादुन्नबी

मुंबई: 2 दिसंबर मोहम्मद पैगंबर का जन्मदिन ईद-ए-मिलादुन्न्बी पूरे देश मैं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह जुलूस भी निकाले गए। इस्लाम धर्मावलंबियों के इस विशेष पर्व पर मुंबई की मस्जिदों को विशेष रूप से सजाया गया था। इस अवसर पर महीम में 200 किलो का केक काटा गया।

ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर महीम में निगाहेकर्म कमिटी द्वारा मोहम्मद पैगंबर के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 किलो का केक भी काटा गया। केवल मुस्लिम समुदाय ही नहीं, अपितु अन्य धर्म के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया व आपसी एकता व सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभी लोगों ने प्रेमपूर्वक मोहब्बत पैगंबर के जन्मदिन का केक खाया

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × three =