बारिश से मुंबई बेहाल, दीवार गिरने से मुंबई में 21 और पुणे में 6 की मौत

Malad wall colapsed

मुंबई: मुंबई और आसपास के इलाकों में तीन-चार दिन से भारी बारिश जारी है। बारिश की वजह से मुंबई के मलाड और कल्याण में दीवार गिर गई। मलाड में दीवार गिरने से 18 और कल्याण में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई। कल्याण में एक स्कूल की दीवार दो घरों पर गिरी है। वहीं दूसरी ओर पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Malad wall colapsed

मलाड इलाके में रातभर मूसलाधार बारिश के कारण एक परिसर की दीवार ढहने से 18 लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। एनडीआरएफ के अधिकारियों ने बताया कि घटना देर रात करीब दो बजे हुई, जब पूर्वी मलाड इलाके के पिम्परीपाड़ा स्थित एक परिसर की दीवार ढह गई और पास की झुग्गियों में रहने वाले लोग उसकी चपेट में आ गए।

NDRF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘घटना की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की हमारी टीम श्वान दस्ते के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा दमकल विभाग की एक टीम और स्थानीय पुलिस भी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर मौजूद है।’

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीश ने मलाड में दीवार गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान-

Malad wall colapsedमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीश ने मलाड में दीवार गिरने से मरने वालों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया और शताब्दी अस्पताल जाकर मलाड में दीवार गिरने की घटना में ज़ख्मी हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री योगेश सागर भी उनके साथ मौजूद थे।

1 COMMENT

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 4 =