जमीनी विवाद के कारण हुई मारपीट में सात घायल

जमीनी विवाद

कुलदीप विश्वकर्मा | NavprabhatTimes.com

बदलापुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तियरा में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गये हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदलापुर में भर्ती कराया गया। प्रथम उपचार के बाद घायलों को छोड़ दिया गया।

घटना गुरुवार सुबह की है। घायलों में प्रथम पक्ष के निर्मला देवी (55 वर्ष) पत्नी सीताराम सिंह , राखी सिंह (26 वर्ष) पत्नी शनि सिंह, शनि सिंह (28 वर्ष), नन्दकिशोर सिंह (42 वर्ष) तथा दूसरे पक्ष के शीतला सिंह (42 वर्ष), राजाराम सिंह (67 वर्ष) एवं विद्या देवी (65 वर्ष) हैं।

घटना के संबंध में पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गयी है।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − 8 =