जर्मनी के इस राज्य ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पहनने पर लगाईं सख्त पाबंदी, बताई ये बड़ी वजह…

मर्सडीज और पोर्शे कारों के लिए विख्यात जर्मनी के एक राज्य बाडेन वुर्टेमबर्ग ने स्कूलों में बच्चियों के बुर्का और नकाब पहनने पर रोक लगा दी है। अध्यापिकाओं के लिए यहां इस तरह का कानून पहले से ही है। फरवरी में हैम्बर्ग की एक अदालत इसी तरह के एक कानून को अवैध बता चुकी है।

बाडेन-वुर्टेमबर्ग के स्टेट प्रीमियर विनफ्रेड क्रॉस्टमैन ने कहा कि राज्य के स्कूलों में बहुत कम संख्या में ही लड़कियां बुर्का पहनती थी। लेकिन, इस प्रतिबंध के बाद अब पूर्ण रूप से इसपर पाबंदी लग सकेगी। उन्होंने कहा कि नया नियम राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में जाने वाली लड़कियों पर लागू होगा।

चांसलर एंगेला मैर्केल की सीडीयू पार्टी के कुछ नेता तो देश भर में इस तरह का प्रतिबंध लगाने की मांग करते आए हैं, लेकिन अब तक ऐसा कानून नहीं बन पाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि बहुत से लोगों का मानना है कि इससे देश के मुसलमान हाशिए पर पहुंच जाएंगे।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें