Home मनोरंजन भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का आनंद लेती नजर आई ये...

भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का आनंद लेती नजर आई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सारा अली खान

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस से भी जुड़ी रहती हैं। अपनी फोटो और वीडियो को लेकर सारा अली खान खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं।

सोशल मीडिया पर भाई-बहन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें सारा इब्राहिम के कंधे पर बैठकर मौसम का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अपनी एक फोटो में जहां सारा छोटे भाई के कंधे पर बैठकर मौसम का लुत्फ उठा रही हैं, तो वहीं अगली फोटो में दोनों भाई-बहन सड़क पर अपनी साइकिल के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नहीं है जब एक्ट्रेस ने भाई के साथ तस्वीरें शेयर की हों।

उन्होंने लिखा, ‘राखी के बाद की बॉन्डिंग। मेरे साथ मैच करने के लिए मुझे रिश्वत देनी पड़ी। मेरा छोटा भाई, जिसे अपने साथ शामिल करने के लिए मुझे मनाना पड़ा। लेकिन उनके साथ दिन मजेदार था।”

उन्होंने आगे कहा वह कहते हैं,”मैं इसका वर्णन नहीं कर सकती। अधिक फोटो देखने को लिए करें लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब।” बता दें, सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो इब्राहिम के साथ एक जैसी व्हाइट प्रिंटेड टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें