Home मनोरंजन 6 हफ्ते की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर पहली बार पूनम पांडे...

6 हफ्ते की प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर पहली बार पूनम पांडे ने तोड़ी चुप्पी कहा, “मैं खुद अपनी…”

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे ने साल 2020 को अपना वेडिंग ईयर चुना और लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली. एक्ट्रेस शादी के बाद हसबेंड संग गोवा ट्रिप पर हैं. इस दौरान वे न्यूड शूट को लेकर कंट्रोवर्सी के घेरे में भी रही थीं. अब ऐसे खबरें आ रही हैं कि पूनम पांडे प्रेग्नेंट हैं. इस पर हालिया इंटरव्यू में पूनम ने रिएक्ट भी किया है और इसे महज एक अफवाह करार दिया है.

अब इस पर पूनम पांडे का रिएक्शन आया है. उन्होंने इन खबरों को अफवाह और फर्जी बताया है. उन्होंने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज किया और कहा,”अगर इस बात में कोई सच्चाई होगी तो मैं खुद अपनी ओर से इसका ऐलान करूंगी.” पूनम के इस बयान से साफ हो गया है कि प्रेग्नेंट नहीं है.

गोवा में हनीमून के दौरान पूनम पांडे ने न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसे लेकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी. उनके और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ गोवा फॉरवर्ड पार्टी की महिला विंग ने एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अज्ञात शख्स बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे की अश्लील वीडियो शूट कर रहा था.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें