Home मनोरंजन Bigg Boss 14: घर में जमकर ठुमके लगाती दिखी रुबीना और कविता,...

Bigg Boss 14: घर में जमकर ठुमके लगाती दिखी रुबीना और कविता, बोलीं- ‘शो छोड़ना चाहती हूं’

बिग बॉस के घर में हर रोज कुछ नया हो रहा है. बीते कुछ दिनों से घर में दिवाली सेलिब्रेशन चल रहा है. सभी फेस्टिव मूड में हैं. बीते सोमवार को भी ये सिलसिला जारी रहा. घर में मोनालीसा और सुधा चंद्रन अपने शो को प्रमोट करने पहुंची थीं. इस दौरान रुबीना दिलैक  संग कविता कौशिक ने जमकर ठुमके लगाए. रुबीना का डांस देखकर सभी हैरान रह गए.

‘बिग बॉस 14’ के लेटेस्ट एपिसोड में कविता कौशिक का घर के ज्यादातर कंटेस्टेंट से विवाद होता है. वे पहले अली गोनी से लड़ती हैं और इसके बाद एजाज खान से. कविता काफी इरिटेट हो जाती हैं, और सफाई से संबंधित काम को लेकर एजाज के साथ उनकी लड़ाई और भी उग्र रूप ले लेती है. दोनों के बीच बहस इतनी आगे बढ़ जाती है कि टकराव के दौरान कविता एजाज को धक्का देकर चली जाती हैं.

कविता को अली और एजाज के साथ लड़ाई के दौरान इतना गुस्सा आ गया कि वह बिग बॉस के घर को ‘हेल हाउस’ बोल देती हैं. इसके अलावा, उन्हें लगा कि उन्हें टीवी बुरे नजरिए से दिखाया जा रहा है और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. और अगर यह बात है, तो वह शो में नहीं रहना चाहती है और अपने जीवन के इस समय को बर्बाद करना चाहती है.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें