Home मनोरंजन प्रेग्नेंट Anushka Sharma के पिता ने क्लिक की ये कैंडिड फोटो, कैप्शन...

प्रेग्नेंट Anushka Sharma के पिता ने क्लिक की ये कैंडिड फोटो, कैप्शन पढ़कर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

बॉलीवुड एक्ट्रेस व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली  अनुष्का शर्मा जनवरी 2021 में पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इस बात की जानकारी अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी थी। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही अनुष्का शर्मा लगातार अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। खास बात यह है कि इस फोटो को अनुष्का के पापा ने क्लिक की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में अनुष्का लैवेंडर सलवार सूट पहने माथे पर बिंदी लगाए बालकनी में बैठी नज़र आ रही हैं. अनुष्का की स्माइल इस तस्वीर का हाईलाइट पॉइंट है.

यह तस्वीर उनके पापा ने क्लिक की है. अनुष्का ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जब आपके डैड आपके परफेक्ट चाय टाइम पर कैंडिड फोटो क्लिक करें और कहें कि उन्हें आउट ऑफ़ फ्रेम कर देना लेकिन आपने ऐसा नहीं किया क्योंकि बेटियां!

अनुष्का और विराट ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि वह पेरेंट्स बनने वाले हैं. प्रेग्नेंसी पीरियड में अनुष्का पूरी तरह आराम कर रही हैं. हाल ही में वह दुबई से लौटी हैं जहां विराट आईपीएल खेलने गए हुए थे.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें