Home बॉलीवुड मालदीव में न्यू इयर सेलिब्रेट करेंगी अनन्या पांडे, एयरपोर्ट पर इस ख़ास...

मालदीव में न्यू इयर सेलिब्रेट करेंगी अनन्या पांडे, एयरपोर्ट पर इस ख़ास शख्स के साथ हुई स्पॉट

साल 2021 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं दूसरी ओर सेलेबास अपने नए साल को खुशनुमा मनाने के लिए वेकेशन मेंनिकल रहे हैं। जहां अर्जुन कपूर-मलाइका गोवा में और रणबीर कपूर-आलिया भट्ट राजस्थान अपना न्यू ईयर सेलीब्रेट करेंगे। वहीं कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग और ईशान खट्टर अनन्या पांडे के साथ मालदीव में वेकेशन मनाने निकल गए हैं।

सुबह दोनों एयरपोर्ट पर दोनों साथ में नजर आए और इस दौरान अनन्या व्हाइट टॉप और टाई- डाई पैंट्स पहने दिखीं और उन्होंने बाल खुले रखे। वहीं ईशान व्हाइट टीशर्ट और मैचिंग पैंट्स के साथ ब्राउन कलर की लैदर जैकेट पहने हुए थे।

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से दोनों को लेकर यह खबरें हैं कि वो एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा है। हाल ही में दोनों साथ में कैटरीना कैफ की क्रिसमस पार्टी में साथ नजर आए थे।अनन्या पांडे के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट टॉप के साथ पिंक कलर का ट्रैक पैंट और स्नीकर पहना।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें