Home बॉलीवुड Drugs Case में फंसी भारती सिंह और उनके पति को आज जेल...

Drugs Case में फंसी भारती सिंह और उनके पति को आज जेल में काटनी पड़ेगी रात, नहीं होगी सुनवाई

ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है. आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे.

अगर एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी की बात पर विचार करते हुए मंगलवार को सुनवाई करने का फैसला सुनाएगा, तो हर्ष और भारती को एक और रात जेल में बितानी पड़ेगी. यानी भारती और हर्ष की जमानत याचिका पर मंगलवार(24 नवंबर) को होगी. इससे पहले, रविवार को दोनों कोर्ट में पेश किया गया, जहां दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

अतुल सरपांडे ने एबीपी न्यूज को फोन पर बताया कि आज वो सेशंस कोर्ट में दो अलग मामलों की सुनवाई में व्यस्त हैं इसलिए भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया जमानत मामले की सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगे. हालांकि, एनसीबी अपना पक्ष आज एनडीपीएस कोर्ट में रखेगी और सुनवाई के लिए कल यानी मंगलवार का समय मांगेगी.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें