बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्‍नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्‍पी, बताया सच

बिपाशा बसु

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें चर्चा में हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्हें गाइनोकॉलजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया था। इसी से अंदाजा लगाते हुआ कहा जा रहा था कि बिपाशा और करण के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आ सकता है। वहीं बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया है। बिपाशा का कहना है कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा की शादी को अभी लगभग छह महीने हुए हैं।

दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर हाल ही में उन्हें स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास लेकर गए थे। वहीं पिछले महीने बिपाशा को कई बार क्लिनिक के चक्कर लगाते देखा गया। शायद इसी वजह से यह उम्मीद की जा रही थी कि बिपाशा जल्द खुशखबरी सुनाने वाली हैं। लेकिन बिपाशा ने अब अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है।

‘अलोन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा-करण में बढ़ी नजदीकियां

 ‘अलोन’ फिल्म की शूटिंग के दौरान बिपाशा-करण में नजदीकियां बढ़ी थी। बिपाशा और करण करीब एक साल के अफेयर के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। 30 अप्रैल 2016 को हुई दोनों की शादी में कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी और हाल ही में दोनों ‘भाभी जी घर पर हैं’ में साथ नजर आए थे।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × 5 =