सुशांत के थैरेपिस्ट ने उनकी मौत को लेकर किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, कहा, “रिया ने ही…”

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में हर दिन नई-नई बात सामने आ रही है। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती  और उनके परिवार पर कई आरोप लगाए हैं, जिनकी जांच बिहार पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं एक जांच मुंबई पुलिस भी कर रही है।

मुंबई पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस बीच सुशांत की बैंक अकाउंट डिटेल्स भी सामने आई है। डिटेल्स के अनुसार, यह बात सामने आई है कि सुशांत के अकाउंट से पूजा पाठ के लिए चार बार पैसे निकाले गए थे।

इस बीच उनके थैरेपिस्ट से भी पूछताछ हुई,  उन्होंने बताया कि सुशांत डिप्रेशन और बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। वाकर ने कहा, “सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के बारे में सोशल मीडिया पर में चल रही गलत सूचनाओं और साजिश के चलते मैंने बयान देने का फैसला किया है। बतौर मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सक मैंने नवंबर और दिंसबर 2019 में कई अवसरों पर सुशांत और रिया से मुलाकात की। इस साल जून में भी एक बार फिर से रिया से बातचीत हुई थी।”

उन्होंने आगे कहा, “सुशांत बाईपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे। उनके पास कई किस्म के तनाव, मेजर डिप्रेशन और कभी-कभी डिसऑर्डर थिकिंग।” इसके अलावा उन्होंने कहा कि अवसाद और हाइपोमेनिया के अपने संघर्ष के दौरान सुशांत बुरी तरह से पीड़ित थे। रिया उनके लिए काफी मददगार थी। जब पहली बार में उनसे बतौर कपल मिला, मैं उनकी द्वारा दिखाए गए, चिंता, प्यार और समर्थन से काफी प्रभावित था। यह सबूत था कि वह कितने नजदीक थे। रिया उनके अप्वॉइंटमेंट्स का ख्याल रखती थीं और उन्हें शामिल होने के लिए साहस भी दिया।’

Join Whatsapp group for latest news updates

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें