दुबई और थाईलैंड तक था विकास दुबे का कनेक्शन, काली कमाई की सच्चाई जानकर पुलिस के उड़े होश

विकास दुबे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विकास दुबे की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है। ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस से विकास दुबे की संपत्ति की सूची मांगी है। विकास दुबे के नाम से लखनऊ में दो बड़े मकान हैं।

अपने फाइनेंसर और सबसे विश्वस्त जय बाजपेयी के जरिये विकास दुबे ने अपनी काली कमाई का हिस्सा दुबई और थाईलैंड में निवेश किया था। विकास दुबे के लखनऊ में दो बड़े मकान हैं व उसने दुबई और थाईलैंड में निवेश किया हुआ था। इस बारे में विकास के मैनेजर और उसके पैसे का हिसाब रखने वाले जय वाजपेयी ने बताया है।

जय वाजपेयी ने पुलिस को बताया कि नोटबंदी के पहले 6.30 करोड़ रुपये के करीब कैश विकास दुबे ने 2% सूद पर चलाया था और फिर जय बाजपेयी ने इस 2% को 5% छूट पर मार्केट में दे रखा है। एनकाउंटर से पहले विकास दुबे के कानपुर वाले किले जैसे मकान को जेसीबी से ढहा दिया गया था। इतना ही नहीं उसकी कारों को भी जेसीबी से कुचला दिया गया था।

LEAVE A COMMENT

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × three =