विधायक निधि से 122 स्कूलों को कंप्यूटर और प्रिंटर का वितरण

मुंबई, प्रतिनिधि : महाराष्ट्र राज्य शिक्षक सेना के अध्यक्ष एवं विधायक ज. मो. अभ्यंकर के विधायक निधि से बृहन्मुंबई पश्चिम विभाग के बांद्रा से दहिसर क्षेत्र की 122 अनुदानित (एडेड) स्कूलों को कंप्यूटर एवं प्रिंटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम 4 फरवरी को सुरजबा विद्यालय, जोगेश्वरी (पूर्व) में संपन्न हुआ।

Abhyankar

इस अवसर पर स्कूलों को एचपी कंपनी के 122 ब्रांडेड कंप्यूटर तथा 139 कैनन लेज़र प्रिंटर प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माननीय ज. मो. अभ्यंकर ने कहा कि विधायक निधि का संपूर्ण उपयोग केवल स्कूलों के विकास और शैक्षणिक सामग्री के वितरण के लिए ही किया जाएगा। उन्होंने यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि अनुदानित स्कूलों को सरकार की ओर से ग्रांट-एड तथा वेतनतर अनुदान समय पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

शिक्षक सेना

इस कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूलों के संस्था संचालक, प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सुरजबा विद्यालय के संस्था संचालक विक्रम पटेल, प्रधानाध्यापक व शिक्षकगण, शक्ति सेवा संघ संस्था के हृदयनारायण मिश्रा, डालमिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिगंबर गांजेवार, मुंबई विभाग अध्यक्ष अजीत चव्हाण, सरचिटणीस मुरलीधर मोरे, मुंबई पश्चिम अध्यक्ष हितेंद्र चौधरी सहित ज्ञानेश्वर ठाकरे, वैशाली भांडारकर, मनीषा काले, लहू कोकणे, अमरुद्दीन सोलकर, सर्जेराव पाटील, डोंगरदिवे, संजय डावरे एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें