28 साल पहले जब सुनील शेट्टी ने की थी इस मुस्लिम लड़की से शादी, लेकिन सिर्फ 10 दिन तक…

सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना शेट्टी की शादी को 28 साल से भी ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इनके बीच का प्यार आज भी ऐसा है कि उनके सामने नए-नवेले कपल्स भी फीके से नजर आने लगें। हालांकि, इस प्यार को शादी में तब्दील करने के लिए दोनों को ही काफी पापड़ बेलने पड़े थे। हर मुश्किल का सामना करते हुए यह कपल आज भी हर दिन और स्ट्रॉन्ग होता जा रहा है।

कुछ मुलाकातों के बाद सुनील शेट्टी को यह एहसास हुआ कि उन्हें माना को अपने दिल की बात बतानी चाहिए और इसीलिए उन्होंने अपने एक कॉमन दोस्त को पार्टी अरेंज करने को कहा। पार्टी के बाद सुनील माना को बाइक राइड पर लेकर गए जहां दोनों को अपने प्यार का एहसास हो गया।

मुस्लिम परिवार में हुआ था और उनके माता पिता ने उनका नाम मोनीशा कादरी रखा था। तो वहीं सुनील शेट्टी कर्नाटक के टुलु बोलने वाले परिवार से आते हैं। दोनों के परिवार को यह डर था कि अलग कल्चर होने के चलते उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। दोनों को अपने परिवार को मनाने में 9 साल लग गए और उन्होंने 25 दिसंबर 1991 को शादी कर ली।

माना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी बहुत मजेदार थी और 10 दिन तक इसके फंक्शन चले थे।इस मजबूत बॉन्ड और प्यार को बरकरार रखने के लिए यह स्टार कपल कुछ अनकहे रूल्स को स्ट्रिक्टली फॉलो करता है, जिससे दूसरे कपल्स भी सीख ले सकते हैं।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें