अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। बिग बी भी अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने बीते हफ्ते कोरोना होने की खबर दी थी। इसके बाद उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या को भी कोरोना की पुष्टि हुई।
अमिताभ और अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या और आराध्या को भी हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। इस बीच लोगों की चिंता बढ़ गई। अब अमिताभ ने शनिवार रात अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या के साथ तस्वीर पोस्ट करके फैन्स का शुक्रिया अदा किया है।
बिग बी ने ट्वीट किया, “हम आपका प्यार देख रहे हैं। आपकी दुआ सुन रहे हैं। हम आभार में हाथ जोड़कर आपको शुक्रिया करते हैं।”
बता दें कि एक्टर के चारों बंगले- जलसा, जनक, वत्सा और प्रतीक्षा, सभी को बीएमसी ने सील कर दिया है। बाहर कंटेनमेंट जोन का बोर्ड लगा दिया है।
2oneness