Home मनोरंजन Big Boss 14: घर से बेघर हुए एक साथ इतने कंटेस्टेंट व...

Big Boss 14: घर से बेघर हुए एक साथ इतने कंटेस्टेंट व सीनियर्स, देखने को मिला इमोशनल ड्रामा

बिग बॉस के घर में बुधवार के एपिसोड में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिला। शो को सीनियर्स ने अलविदा कह दिया है। वहीं सीनियर्स के साथ साथ फ्रेशर कंटेस्टेंट्स एजाज खान और पवित्रा पुनिया का गेम भी ओवर हो गया। बुधवार के एपिसोड के शुरुआत में सीनियर्स हिना खान , सिद्धार्थ शुक्ल और गौहर खान  जमकर लड़ते नजर आए। वो तीनों अपनी टीम को जिताने की कोशिश में लगे थे।

जब सीनियर्स किसी निष्कर्ष पर पहुंचने में फेल हो गए कि किसने टॉस्क जीता तो लास्ट में बिग बॉस को ही एनाउंस करना पड़ा कि सिद्धार्थ की टीम गेम हारी है और उन्हे घर को छोड़कर जाना पड़ेगा.बिग बॉस एनाउंस करते हैं कि पवित्रा और एजाज अगले कुछ दिनों तक रेड जोन में रहेंगे लेकिन कुछ मौकों पर दूसरे कंटेस्टेंटस के साथ ग्रीन जोन में जाते रहेंगे. इसके साथ ही ये भी एनाउंस किया हया कि रेज जोन के कंटेस्टेंट्स को हमेशा एलिमिनेशन के रिस्क को फेस करना पड़ेगा.

क्योंकी निकी तंबोली पहले ही घर की परमानेंट सदस्य बन चुकी है इसलिए उनके अलावा सिद्धार्थ, पवित्रा पुनिया एजाज खान और शहजाद देओल को घर छोडकर जाने के लिए कहा गया इसके कुछ देर बाद बिग बॉस घर वालों को एक और शॉक देते हैं. बाकी के दोनो सीनियर्स हिना खान और गौहर खान को भी घर छोड़कर जाने के लिए कहा गया. इसके बाद घरवालें रोते हुए दोनो सीनियर्स को विदा करते हैं.

1 COMMENT

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें