Home मनोरंजन HBD Yami Gautam: एक समय में लगातार ऑडिशन देने के बाद भी...

HBD Yami Gautam: एक समय में लगातार ऑडिशन देने के बाद भी एक्ट्रेस को नहीं मिली थी सफलता

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज फिल्मी जगत का जाना पहचाना चेहरा है। एक्ट्रेस ने साल 2012 में फिल्मी जगत में कदम रखा था और अभी तक उन्होंने कई फिल्मों और विज्ञापनों से अपनी खास पहचान बना ली है। आप एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन क्या जानते हैं कई भाषाओं में फिल्में करने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में भी काफी टैलेंटेड है।

साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान यामी गौतम ने इस फिल्म के किरदार को लेकर कहा था,”एक दौर था जब मैं लगातार ऑडिशन देती थी. एक वक्त पर, मेरे पासएक बहुत बेहतरीन लॉन्च का मौका भी आया. मैं बिल्कुल अपने दम पर कर रही थी, हर काम जो मैं कर रही था वह मेरा कदम था. मुझे कोई पीछे करने वाला नहीं था”

यामी गौतम ने आगे कहा,”जब मैंने विक्की डोनर के लिए ऑडिशन दिया, तब मैंने कास्टिंग डायरेक्टर से पूछा कि फिल्म किस बारे में है? और वह सिर्फ हंसे. जब मुझे फिल्म मिली, तब मुझे इसके बारे में पता चला. मैंने अपने पैरेंट्स को बताया. मेरे पापा ने पूछा कि ये फिल्म किस बारे में है और मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट उनके हाथ में दे दी. जब मेरे पैरेंट्स ने इसे पढ़ा, तब उन्होंने कहा कि ये तो बहुत ही अच्छी स्टोरी है.”

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें