क्या सच में सुशांत के मर्डर में रिया चक्रवर्ती को फंसने से बचा रही हैं मुंबई पुलिस, जानिए कहां गायब हैं एक्ट्रेस

सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस को रिया चक्रवर्ती के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए जाने के सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि, इसको लेकर पुलिस की जांच अभी भी जारी है।

सुशांत के पिता केके सिंह ने पिछले दिनों पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाते हुए सुशांत के अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे।

सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, तभी से ही रिया बिहार पुलिस से भाग रही हैं। इसके कारण अभी तक पुलिस उनसे उनका बयान भी नहीं ले पाई है। ऐसे में अब बिहार पुलिस की ओर से एक बयान दिया गया है। जिसमें रिया पर आरोप लगा है कि वो पुलिस के साथ कॉपरेट नहीं कर रही हैं।

यहां तक कि उन्होंने पुलिस के पास अपना बयान तक दर्ज नहीं करवाया है। हालांकि मुंबई पहुंची बिहार की पुलिस टीम रिया से संपर्क साधने की कोशिश की लेकर मोहतरमा अपने घर से ही गायब हो चुकी हैं। एक तरफ जहां बिहार टीम ने ये बयान दिया है कि रिया चक्रवर्ती लापता हैं। तो वहीं इस मामले पर मुंबई पुलिस दूसरा ही राग अलापने में लगी हुई है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें