टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीम का रोल निभाकर सुर्खियों में छाने वाले एक्टर में रवि भाटिया अपनी पत्नी से अलग हो गए है. बता दें कि उनकी पत्नी युलिडा हंदयानी इंडोनेशिया से है. दोनों की शादी साल 2016 में हुई थी. रवि का कहना है कि ये शादी करने का उनका फैसला जल्दबाजी में लिया गया था.
रवि भाटिया हाल ही में टीवी सीरियल ‘इश्क सुभान अल्लाह’ में नजर आए थे. रवि ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा कि, वो अच्छी लड़की है, लेकिन हमारे बीच बहुत कुछ अलग है. और यही हमारे ब्रेकअप की एक बड़ी वजह भी है.

































