Home देश कृषि कानून के विरोध में सहारनपुर पहुंची प्रियंका गाँधी, किसान महापंचायत में...

कृषि कानून के विरोध में सहारनपुर पहुंची प्रियंका गाँधी, किसान महापंचायत में लेंगी हिस्सा

केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानून के विरोध में 77 वें दिन भी किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों संगठनों को तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का भी भरपूर समर्थन मिल रहा। देश के अलग-अलग राज्यों में किसानों के पक्ष में महापंचायत की जा रही हैं।

प्रियंका गाँधी इसी सिलसिले में सहारनपुर पहुंचने वाली हैं. चिलखाना में किसानों की पंचायत बुलाई गई है. प्रियंका गांधी किसानों की पंचायत में शामिल होंगी. बता दें कि अभी हाल ही में प्रियंका गांधी दिल्ली में किसान आंदोलन में जान गंवा चुके किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल होने रामपुर भी गईं थीं.

सहारनपुर जाने से पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, “किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी. भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे.”

वहीं सहारनपुर जाने से पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।’

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें