भारत के हरियाणा राज्य की आकांक्षा अरोड़ा लड़ेंगी UN Secretary General के पद का चुनाव

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) का कार्यकाल इसी साल खत्म होने वाला है. एक जनवरी 2017 को वे यूएन के महासचिव (UN General Secretary) बने थे. यह कार्यकाल 5 वर्षों का होता है, जो कि इस साल 31 दिसंबर को खत्म होने वाला है.

दुनियाभर के सभी देशों के संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के लिए इस बार 34 साल की आकांक्षा अरोड़ा ने भी दांव लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक विश्व की सबसे प्रमुख संस्थाओं में शुमार संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के महासचिव पद के लिए दावेदारी पेश करने वाली आकांक्षा अरोड़ा इस बार चुनावी मैदानी में है।

आकांक्षा अरोड़ा का संबंध भारत के हरियाणा राज्य से है। जब आकांक्षा छह साल की थीं, तब उनका परिवार सऊदी अरब चला गया था। बाद में आकांक्षा ने कनाडा के टोरंटो स्थित योर्क यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और उसके बाद कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री ली। आकांक्षा के पास भारत की ओवरसीज़ नागरिकता भी है और कनाडा का पासपोर्ट भी है।

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें