ममता की TMC में शामिल हुए बीजेपी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा कहा,”चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही”

अटल सरकार में वित्त मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद 82 साल के यशवंत सिन्हा काफी समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। शनिवार सुबह यशवंत सिन्हा कोलकाता पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ली। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी दिनेश त्रिवेदी की जगह अब यशवंत सिन्हा को राज्यसभा भेजने का मन बना सकती है।

यशवंत सिन्हा ने कहा, “मैं बहुत अफसोस के साथ कह रहा हूं कि चुनाव आयोग अब स्वतंत्र संस्था नहीं रही है। तोड़-मरोड़ कर चुनाव(8 चरणों में मतदान) कराने का फैसला मोदी-शाह के नियंत्रण में लिया गया है और भाजपा को फायदा पहुंचाने के ख्याल से लिया गया है।”

पश्चिम बंगाल चुनाव से ठीक पहले पूर्व बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा टीएमसी में शामिल हो गए हैं। कोलकाता में टीएमसी दफ्तर पहुंचकर यशवंत सिन्हा ने टीएमसी की सदस्यता ली।

टीएमसी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की ताकत प्रजातंत्र की संस्थाएं होती हैं। आज लगभग हर संस्था कमजोर हो गई है, उसमें देश की न्यायपालिका भी शामिल है। हमारे देश के लिए ये सबसे बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

 

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें