Home देश बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ताश के पत्तों की तरह बिखरी...

बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ताश के पत्तों की तरह बिखरी ममता सरकार, एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं तृणमूल कांग्रेस में इस्तीफा देने की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है.ममता सरकार में वन मंत्री राजीव बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

बनर्जी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, “मुझे यह बताते हुए खेद है कि आज 22 जनवरी 2021 को मैंने कैबिनेट मंत्री के पद से अपने कार्यालय से अपना इस्तीफा दे रहा हूं.”

2015 में लॉकेट चटर्जी तृणमूल से बीजेपी में शामिल हुए. वह अब 2019 में जीते हुगली से बीजेपी सांसद हैं.2017 में टीएमसी नेता मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल हुए, वे अब बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

2019 में निष्कासित टीएमसी सांसद अनुपम हाजरा बीजेपी में शामिल हुए, अब वे बीजेपी के सचिव हैं. इसी साल टीएमसी के सांसद सौमित्र खान भी बीजेपी में शामिल हुए. उन्होंने बीजेपी से 2019 का चुनाव जीता.

इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दें